रविवार, 19 जून 2016

कौन सी मांगलिक वस्तुएं घर में रखने से चमकेगी किस्मत और मिलेगा अपार धन












विष्णु तथा लक्ष्मी को हाथी प्रिय रहा है। शक्ति ,समृद्धि और सत्ता के प्रतीक हाथी को भगवान गणेश का रूप माना जाता है। समुद्र मंथन में प्राप्त हुआ था
ऐरावत हाथी ,जो सफेद था। घर में ठोस चांदी या सोने का हाथी रखना चाहिए। ठोस चांदी के हाथी के घर में रखे होने से शांति रहती है और यह राहु के किसी भी प्रकार के बुरे प्रभाव को होने से रोकता है कुछ लोग अपनी जेब में शुद्ध चांदी का एक छोटा सा हाथी रखते है इससे धन प्राप्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती। सभी कार्यो में सफलता मिलती रहती है।



शनिवार, 18 जून 2016

कौन सा पौधा है जो धन देता ही नहीं लेता भी है जानिए कैसे





ऐसी मान्यता है कि घर में मनीप्लांट लगाने पर सुख -समृद्धि में होने के साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा लगाते है।
लेकिन वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में उचित दिशा में नहीं लगाया गया है तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मनीप्लांट के पौधे घर के अग्निय दिशा सबसे उचित दिशा है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से नकरात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है।
इस दिशा के देवता गणेश जी है जबकि प्रतिनिधि शुक्र है।
गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले है जबकि शुक्र सुख -समृद्धि लाने वाले। यही नहीं ,बल्कि बेल और लता का कारण शुक्र गृह को माना गया है। इसलिए इसे इस दिशा में लगाना उचित है।
मनीप्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर -पूर्व में नहीं लगाना चाहिए। इसीलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है हालांकि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।