बुधवार, 3 अगस्त 2016

जानिए कैसे सोया हुआ भाग्य जगाएंगे ये ८ चमत्कारी उपाय



धन लक्ष्मी आज के युग की एक अत्यंत आवश्यक वस्तु है। जीवन में सुख -सम्रद्धि के लिए प्रबल पुरुषार्थ तथा कठोर परिश्रम तो आवश्यक है ही परन्तु लक्ष्मी जैसी चंचला को स्थिर रखने के लिए भाग्य और प्रबल  होना चाहिए यदि किसी अशुभ कारणों से भाग्य में वाधा आ रही हो तो सिद्ध किए निम्न उपाय अपनाए और अपना सोया हुआ भाग्य जगाएं -

                         सरल उपाय -



१  -हर पूर्णिमा को सुबह पीपल के वृक्ष पर जल चढ़ाए।

२-तुलसी के पौधे पर गुरुवार को पानी में थोड़ा दूध डालकर चढ़ाए।

३ - यदि आपको बरगद के पेड़ के नीचे कोई छोटा पौधा उगा हुआ नजर आ जाए तो उसे उखाड़कर अपने घर में लगा लें।

४ - गूलर की जड़ को कपड़े में बांधकर उसे ताबीज में डालकर बाजू पर बांधे।

५ - पीपल के वृक्ष की छाया में खड़े होकर लोहे के पात्र में पानी लेकर उसमें दूध मिलाकर  उसे पीपल की जड़ में डालने से घर सुख -सम्रद्धि बनी रहती है और घर में लक्ष्मी का स्थाई निवास होता है।

६ - धन -सम्रद्धि की देवी लक्ष्मी प्राप्ति के लिए एकादशी के दिन नौ बत्तियों वाला शुद्ध घी का दीपक जलाए।

७ - घर के मुख्य द्वार पर तांबे के सिक्के को लाल रंग के नवीन वस्त्र में बांधने से घर में धन -सम्रद्धि का आगमन होता है।

८ - शनिवार के दिन कृष्ण वर्ण के पशुओं को रोटी खिलाए।  

मंगलवार, 2 अगस्त 2016

माँ लक्ष्मी की स्थायी कृपा के लिए खास उपाय

 
भगवती लक्ष्मी के १८ पुत्र माने जाते है। इनके प्रतिदिन अथवा शुक्रवार के दिन इनके नाम के आरंभ में ॐ और अंत में नमः लगाकर जप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होती है। जैसे -
  
१ - ॐ देवसखाय नमः 
 २  - ॐ चिक्लीताय नमः 
३  - ॐ आनन्दाय नमः 
४  - ॐ कर्दमाय नमः 
५  - ॐ श्री प्रदाय नमः 
६ - ॐ जातवेदाय नमः 
७  - ॐ अनुरागाय नमः 
८  - ॐ संवादाय नमः 
९  - ॐ विजयाय नमः 
१०  - ॐ वल्लभाय नमः 

११  -ॐ मदाय नमः 
 १२  - ॐ हर्षाय नमः 

 १३  - ॐ बलाय नमः 
 १४  - ॐ तेजसे नमः 
 १५ - ॐ दमकाय नमः 
 १६ - ॐ सलीलाय नमः 
 १७ - ॐ गुग्गुलाय नमः 
 १८  - ॐ ॐ कुरुंटकाय नमः 
           
    यदि संभव हो तो इन्हे एक कागज पर लिख कर रख ले और पढ़ने के बाद इस कागज को चूम कर अपने  माथे से अवश्य लगाएं।