रविवार, 16 अप्रैल 2017

ये चीजें करती हैं मां लक्ष्मी को घर आने पर विवश



हर कोई खुद पर लक्ष्‍मी की कृपा बनाए रखना चाहता है लेकिन लोगों को यह पता नहीं है कि किस चीज से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और किससे रूष्टा। शास्त्रों के अनुसार अगर ये  चीजें घर में रखें तो मां लक्ष्मी स्वयं प्रसन्न होकर आपके घर आने को विवश हो जाती हैं-

हनुमान जी की मूर्ति-
हनुमान जी की पूजा अर्चना और आराधना से हर तरह के संकट दूर हो जाते है। घर की दक्षिण पश्चिम दिशा में आप भगवान हनुमान की मूर्ति या तस्वीर लगा दें तो घर में आने वाली हर तरह की परेशानी दूर हो जाती है। परंतु हनुमानजी की मूर्ति या तस्वीर पंचमुखी वाली होना चाहिये। धन की चाहत रखने वाले व्यक्ति को पंचमुखी हनुमान तस्वीर की नियमित रूप से पूजन करना होगी।

चीनी वाली रोटी के तीन उपाय, बदल जाएगी आपकी तकदीर



व्यापार में मंदी और नौकरी में परेशानी को दूर करने के लिए चार मीठी रोटी बनाकर उसमें अच्छे से घी भरें और पीडित व्यक्ति पर उसारकर किसी भूखे व्यक्ति को खिलाएं। खिलाने के बाद उसे 11 रूपए भी दें। ऐसा करने से न केवल नौकरी में तुरंत फायदा मिलेगा बल्कि व्यवसाय में भी दिन दौगुना लाभ होगा।