शुक्रवार, 24 फ़रवरी 2017

महालक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें ये आसान उपाय





यदि आप भी महालक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते है तो अपने घर के किसी भी मंदिर में तीन झाड़ू रख आएं यह परंपरा बहुत ही पुरानी है पहले भी लोग अक्सर मंदिरों में झाड़ू दान किया करते थे.
मंदिर में झाड़ू सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही रखना फायदेमंद होता है.
जब भी आप मंदिर में झाड़ू दान करे तो किसी विशेष दिन ही करे जैसे कोई त्योहार, ज्योतिष के शुभ योग या शुक्रवार को.
झाड़ू दान करते समय गुप्त दान करना चाहिए इससे अधिक फायदा होता है.

मंगलवार को पीपल के पत्ते से करें यह प्रयोग



 प्रत्येक मंगलवार को 11 पीपल के पत्ते लें। उनको गंगाजल से अच्छी तरह धोकर लाल चन्दन से हर पत्ते पर 7 बार राम लिखें। इसके बाद हनुमान जी के मन्दिर में चढ़ा आएं तथा वहां प्रसाद बाटें और इस मंत्र का जाप जितना कर सकते हो करें।