शुक्रवार, 1 जुलाई 2016

धन के लिए मां लक्ष्मी जी के१८ पुत्रों के नाम आपको दिलायेंगे सफलता








भगवती लक्ष्मी के १८ पुत्र माने जाते है। शुक्रवार के दिन इनके नाम के आरम्भ में ॐ और अंत में नमः लगाकर जप करने से मनचाहे धन की प्राप्ति होती है। जैसे -

    १ -  ॐ देवसखाय नमः

    २  - ॐ चिक्लीताय नमः

    ३  -  ॐ आनन्दाय नमः

    ४  -  ॐ कर्दमाय नमः

    ५  -  ॐ श्रीप्रदाय नमः

     ६  -  ॐ जातवेदाय नमः

     ७  -  ॐ अनुरागाय नमः

     ८  -  ॐ संवादाय नमः

     ९  -  ॐ विजयाय नमः

    १०  - ॐ वल्लभाय नमः

    ११  - ॐ मदाय नमः

    १२  - ॐ हर्षाय नमः

     १३  - ॐ बलाय नमः

     १४  -  ॐ तेजसे नमः

      १५  - ॐ दमकाय नमः

      १६  - ॐ सलिलाय नमः

       १७  - ॐ गुग्गुलाय नमः

        १८  - ॐ कुरुंटकाय नमः




कैसे होगा आपके जीवन में अद्भुत चमत्कार एक वट वृक्ष की पूजा द्वारा और कैसे प्राप्त होगा धन व सुख -शांति






अगर आपका कोई काम न बन रहा हो तो १९ शनिवार तक आप पीपल के पेड़ में धागा लपेटे। और तिल के तेल का ही दिया जलाएं। इस दीये में ११ दाने काली उड़द के जरुर रखें। इसके अलावा प्रतिदिन संध्या को पीपल में घी का दिया जलाकर रखें। ध्यान रहे कि पीपल को शनिवार को ही छुए।

   बरगद के पेड़ को वट का वृक्ष कहा जाता है। शास्त्रों में वट वृक्ष को पीपल के समान ही महत्त्व दिया गया है। पुराणों में यह स्पष्ट लिखा गया है कि वटवृक्ष की जड़ो में ब्रह्मा जी ,तने में विष्णु जी और डालियों एवं पत्तो में शिव का वास है। इसके नीचे बैठकर पूजन ,व्रत कथा कहने और सुनने से मनोकामना पूरी होती है।
          
        ज्येष्ठ कृष्ण अमावस्या तिथि के दिन वटवृक्ष की पूजा का विधान है। शास्त्रों में कहा गया है की इस दिन वट वृक्ष की पूजा से सौभाग्य एवं स्थायी धन और सुख -शांति की प्राप्ति होती है।