शनिवार, 4 मार्च 2017

यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हो तो लाल चन्दन द्वारा करे यह सरल उपाय





यदि घर में आर्थिक तंगी हो या आप पर बहुत सारा कर्ज़ हो या व्यापार नहीं चल रहा हो तो एक चमकीला लाल कपड़ा लें,उसे बिछा कर उस पर लाल चंदन का टुकड़ा, लाल गुलाब के फूल, रोली तथा 58 पैसे रखें।फिर इस कपड़े में सारे सामान को बांध कर पोटलीनुमा बनाकर अपने घर की तिजोरी या गल्ले में रखें। इससे सभी कार्य सम्पन्न होने लगेंगे और साक्षात लक्ष्मी आपके घर विराजमान होगी।इस प्रयोग को प्रत्येक नवरात्रि पर दोहराने से आप धनवान होते चले जाएंगे।

शुक्रवार, 3 मार्च 2017

लाल किताब में वर्णित कुछ सरल व चमत्कारी उपाय जो बदल सकते है आपकी किस्मत



एक हंडिया में सवा किलो हरी साबुत मूंग की दाल, दूसरी में सवा किलो डलिया वाला नमक भर दें। यह दोनों हंडिया घर में कहीं रख दें। यह क्रिया बुधवार को करें। घर में धन आना शुरू हो जाएगा। काली हल्दी के 7 से 9 दाने बनाएं। उन्हें धागे में पिरोकर धूप, गूगल या लोबान से शोधन (थोड़ी देर इन दानों को इनके धुएं में रख कर) करने के बाद पहन लें। जो भी व्यक्ति इस तरह की माला पहनता है, वह ग्रहों के दुष्प्रभावों, टोने- टोटके व नजर के प्रभाव से सुरक्षित रहता है।
यदि आप किसी भी नए कार्य के लिए जा रहे हैं, तो काली हल्दी का टीका लगाकर जाने से उस कार्य में सफलता मिलने के योग बढ़ जाते हैं।
जो व्यक्ति प्रत्येक बुधवार को 108 कमलगटटे के बीज लेकर घी के साथ एक-एक करके अग्नि में 108 आहुतियां देता है। उसके घर से दरिद्रता हमेशा के लिए चली जाती है।