मंगलवार, 4 अप्रैल 2017

धन प्राप्ति के लिए शुक्रवार को करें ये उपाय, होगी लक्ष्मी की कृपा




अगर आप चाहते है आपके घर में हमेशा धन वर्षा होती रहे तो इस शुक्रवार के दिन इन उपायों से आप लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते है। जानिए इन उपायों के बारें में-

शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इस उपाय में मां लक्ष्मी जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं।अक्षय नवमी के दिन सुबह स्नान समय अपने आवंला के रस की कुछ बूंदे अपनी स्नान के पानी में डालें। इससे नहानें से माता प्रसन्न होगी। साथ ही नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है। क्योंकि अक्षय नवमी के आंवला के वृक्ष की पूजा की जाती है।
इस दिन शाम के समय घर के ईशान कोण में गाय के घी का दीपक लगाएं। बत्ती में रुई के स्थान पर लाल रंग के धागे का उपयोग करें साथ ही दीए में थोड़ी सी केसर भी डाल दें।
शुक्रवार को तीन कुंवारी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं तथा पीला वस्त्र व दक्षिणा देकर विदा करें। इससे भी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
इस दिन दान देने का भी विशेष महत्व है इसलिए इस दिन जितना हो सके गरीबों को दान करें। सफेद रंग की वस्तु या खाद्य पदार्थ का दान करें तो और शुभ रहेगा।
शुक्रवार को श्रीयंत्र का गाय के दूध के अभिषेक करें और अभिषेक का जल पूरे घर में छिंटक दें व श्रीयंत्र को कमलगट्टे के साथ धन स्थान पर रख दें। इससे धन लाभ होने लगेगा।
शुक्रवार को गाय की सेवा करें श्यामा गाय मिल जाये तो और अच्छा है। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाएगी।अगर आपकी कुंडली में शुक्र दोष है तो शुक्रवार या किसी दिन सफेद कबूतर के जोड़े, हंस के जोडे या फिर सफेद बतख के जोड़े को दाना य़ा फिर ब्रेड खिलाना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह मजबूत होता है।
शुक्रवार के दिन दूध ,दही, घी, शक्कर, रेशमी कपड़े, कपूर आदि का दान करना लाभकारी साबित होगा।
शुक्र से सम्बन्धित रत्न का दान भी लाभप्रद होता है।
शुक्र ग्रह की शांति के लिए ब्राह्मणों एवं गरीबों को दूध और चावल खिलाएं।
रोज अपने भोजन में से एक हिस्सा निकालकर गाय को खिलाएं।
किसी काने व्यक्ति को सफेद वस्त्र एवं सफेद मिष्ठान्न का दान करना चाहिए।
किसी महत्त्वपूर्ण कार्य के लिए जाते समय 10 साल से कम आयु की कन्या का चरण स्पर्श करके आशीर्वाद लेना चाहिए।
किसी कन्या के विवाह में कन्यादान का अवसर मिले तो अवश्य स्वीकारना चाहिए।
शुक्रवार के दिन गौ-दुग्ध से स्नान करना चाहिए।
शुक्र ग्रह के अशुभ फल से बचनें के लिए रोज श्रीसूक्त का पाठ करें और इस मंत्र का जाप करें- ऊँ शुं शुक्राय नमः

शुक्रवार को करने चाहिए ये काम जिससे कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो ...





हम सब  जानते ही हैं कि शुक्रवार मां लक्ष्मी का वार है और इस दिन उनकी पूजा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। कुछ ऐसे काम भी हैं जिन्हें शुक्रवार को करने से मां लक्ष्मी सदा प्रसन्न रहती हैं। धन की देवी न केवल धन बल्कि नाम और यश भी देती हैं। जो भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करता है उनके लिए संसार में कुछ भी अप्राप्य नहीं है।  शुक्रवार के दिन घर की लक्ष्मी को 16 श्रृंगार जरूर करना चाहिए। अब जानते हैं कि कौन से वे खास काम है जो हमें शुक्रवार को करने चाहिए जिससे कि मां लक्ष्मी प्रसन्न हो ...

-शुक्रवार को घर में खीर जरूर बनाएं । सुहागनों और कंजकों को बांटें।


-महालक्ष्मी के सामने लाल रंग की बाती वाला दीपक अर्पित करें और उनकी दाईं ओर रखें।


-शुक्रवार को सफेद वस्त्र धारण करें, मां लक्ष्मी के श्री स्वरूप व चित्रपट के सामने श्री सूक्त का पाठ करें एवं कमल फूल चढ़ाएं।


-घर से निकलते समय थोड़ा सा मीठा दही खाकर निकलें।


-पति-पत्नी में तनाव रहता है तो शुक्रवार के दिन अपने शयन कक्ष में प्रेमी पक्षी जोड़े की तस्वीर लगाएं।


-बनते काम बिगड़ रहे हैं तो शुक्रवार के दिन काली चींटियों को शक्कर डालें।


-शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख, कौड़ी, कमल, मखाना, बताशा मां को अर्पित करें। ये सब महालक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।


-गजलक्ष्मी मां की उपासना करने से संपत्ति और संतान की प्राप्ति होती है। वीर लक्ष्मी माता की उपासना सौभाग्य के साथ स्वास्थ्य भी देने वाली होती है। शुक्रवार के दिन विधि-विधान से इनका पूजन करें।


ध्यान रखें
-देवीभागवत पुराण में कहा गया है, लक्ष्मी पूजन से पहले गणेश वंदना करें तभी लक्ष्मी-नारायण पूजन का पुण्य प्राप्त होगा।

-देवी लक्ष्मी को तुलसी और तुलसी मंजरी कदापि अर्पित न करें।

-लक्ष्मी मां का एक रूप अन्न भी है। कुछ लोग क्रोध आने पर भोजन की थाली फैंक देते हैं, इस तरह की आदत धन वैभव एवं पारिवारिक सुख के लिए नुकसानदायक होती है।