शनिवार, 8 अक्टूबर 2016

नवमी के दिन कुछ विशेष टोटके करने से आपकी हर समस्‍या और परेशानी दूर करे







मां दुर्गा अपने भक्‍तों के कल्‍याण के लिए जानी जाती हैं। नवरात्रों के नौ दिन मां दुर्गा की उपासना के लिए विशेष महत्‍व रखते हैं। नवरात्रों के नौंवें दिन को नवमी के रूप में पूजा जाता है। नवमी के दिन कुछ विशेष टोटके करने से आपकी हर समस्‍या और परेशानी दूर हो सकती है। पान के पत्ते के ये टोटके इतने असरकार हैं कि आप रातोंरात मालामाल हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं इन  टोटकों के बारे में -– 
किसी भी काम के पूरे होने में बाधाएं आ रहीं हों तो माता रानी के मंदिर में पान का बीड़ा चढ़ाएं। इस पान में कत्‍था, गुलकंद, सौंफ, खोपरे का बूरा, सुमन कतरी और लौंग का जोड़ा डलवाएं। ध्‍यान रहे पान में सुपारी और चूना न हो।
 धन-वैभव के लिए मां दुर्गा के मंदिर में प्रतिमा के समक्ष पान के पत्ते पर केसर और इत्र व घी को मिलाकर इससे स्‍वास्‍तिक बनाएं। अब इस पर कलावा बांधकर एक सुपारी रखें। धन से संबंधित सभी प्रकार की मनोकामनाएं आपकी पूरी होंगीं।


बिजनेस में मुनाफा कमाना चाहते हैं तो मां दुर्गा के मंदिर में पान का बीड़ा चढ़ाएं और 9 मीठे पान कन्‍याओं को दान करें।

नवमी के दिन मां दुर्गा का ध्‍यान कर घर के मंदिर में गोबर के उपले पर पान, लौंग, कपूर, इलायची और गुग्‍गल के साथ कुछ मीठा रखकर माता रानी को इसकी धूनी दें।

 प्रेम बढ़ाना चाहते हैं तो नवमी की रात्रि को चंदन और केसर पाउडर को मिलकार इसे पान के पत्ते पर रखें। इसके पश्‍चात् मां दुर्गा के सामने बैठकर चंडी स्‍त्रोत का पाठ करें। रोज़ इस पाउडर का तिलक लगाएं।

सोमवार, 26 सितंबर 2016

अगर आप रोज करें ये काम तो मिलेगी हर काम में सफलता






 जब भी किसी का कोई कार्य अच्छे से समपन्न नहीं होता तो सभी अपनी किस्मत को दोष देते है की हमारी किस्मत ख़राब है या ये हमारी किस्मत में नहीं था| आज कौन है जो अपनी किस्मत सुधारना नहीं चाहता ताकि उसके सारे बिगड़े हुए काम बनने लगे| लोग कई तरह के पूजा और उपाय करते है पर हम आज आपको कुछ ऐसे घरेलु उपाए बताने जा रहे है जिनसे आप अपने घर पर ही रह कर कुछ ही दिनों में अपनी किस्मत अच्छी कर सकते है|

कुछ छोटी-छोटी बातें हमारे रोजाना के जीवन में संस्कार के रूप में भी शामिल होनी चाहिए। ये उपाय टोटके नहीं  बल्कि बुजुर्गों के अनुभवों से प्राप्त उपयोगी परंपराओं का संकलन है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी परंपराओं को जिनको मानने वालों के जीवन से हर तरह की परेशानियां खत्म होने लगती हैं-



1. भोजन ग्रहण करने की दिशा-

हम अपने घर के किसी भी  कोने में बैठ कर भोजन ग्रहण कर लेते है और कभी भी सही दिशा का ध्यान नहीं देते पर हिन्दू ग्रंथो में भोजन ग्रहण करने की सही दिशाएं बताई गई है|
 खाना हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की और मुंह करके खाये एवं भोजन गर्हण करने से पहले अपने इष्ट देव को याद करे एवं उनका नाम लेकर उन्हें भोजन करने का आग्रह करे तत्पश्चात आप स्वयं भोजन ग्रहण करें|



2. सोने का समय एवं तरीका-

हमारे सोने का समय एवं तरीका भी हमारे बेड लक का कारण होता है हम ऐसी ही कई छोटी- छोटी गलतियां करते है जो हमारे किस्मत पर प्रभाव डालती है और अच्छी  किस्मत भी बुरी में तब्दील हो जाती है |

जैसे ये छोटी-छोटी गलतियां करने से हमारी किस्मत बुरी हो जाती है वैसे ही हम इन कामो को अच्छे से करके किस्मत बदल सकते हैं जैसे की शाम के समय कभी न सोएं रोजाना सोने से पहले अपने इष्ट देव को जिंदगी देने के लिए धन्यवाद दें सुबह उठने के बाद बिना कुल्ला किये कुछ भी न खाये या पिएं|



3. घर से निकलना-

जैसा की हमारी हिन्दू संस्कृति ने हमे सिखाया है की हम जब भी कभी घर से बहार निकलते है तो हमेशा ही अपने बड़ो का आशीर्वाद लेते है वैसे ही जब भी किसी नए काम की शुरुआत के लिए घर से बहार निकलें तो अपनी मां एवं परिवार के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद जरूर ले माँ और बुजुर्गो का आशीर्वाद कभी खाली नहीं जाता आपका हर काम अच्छ हो जाता है|



4. घरेलु टोटके-

जैसे की हम सभी जानते है की किसी भी काम को करने के  लिए हम कुछ खास तरीके अपनाते है जिस से हमारे काम अच्छे   से समपन्न हो जाये या कुछ ऐसी चीजे करते है जैसे की धागा पहनना या कुछ खास वस्त्र पहनना वैसे ही कुछ कार्यो को समपन्न करने के लिए हम टोटको को उपयोग करते है|

बेड लक ( बुरी किस्मत) दूर करने के लिए काला  कुत्ते को तेल लगी रोटी एवं चीटियों को खाना खिलाएं| शास्त्रों में कहा गया है की इस से हर तरह का बेड लक दूर हो जाता है|



5. जूठन-

कुछ लोगो की आदत होती है की खाना खाने के बाद जूठे वर्तन बाद में धोने के लिए छोड़ दिए जाते है जो की एक बुरी आदत है| रात में खाने के बाद जूठे वर्तन तुरंत साफ करें एवं खाना जूठा न डालें| शास्त्रों में झूठन छोड़ना दरिद्ध्ता का कारण माना  गया है|

अगर आप इन ५ चीजों को अपने जीवन एवं दैनिक दिनचर्या में उतार लेते हैं तो आपकी बुरी किस्मत खुद व खुद सुधर जाएगी और आपके  हर काम अच्छे  होने लगेगा वो भी बिना कोई पूजा पाठ करवाए घर बैठे|