सोमवार, 6 फ़रवरी 2017

समस्त दुखों का नाश करती है श्री हरी विष्णु की यह सरल स्तुति




भगवान श्री हरि विष्णु जी का नाम ही संसार के समस्त दुखों का नाश करके अपार धन संपदा , समस्त सुख और ऐश्वर्य देने वाला माना गया है।  विष्णु जी को सृष्टि का संचालक कहा जाता हैं। विष्णु की पत्नी लक्ष्मी है। विष्णु जी क्षीर सागर में विराजमान रहते हैं। यह अपने भक्तों पर विशेष कृपा दृष्टि बनाए रखते है भगवान विष्णु ही ऐसे देवता है जो अपने भक्तों की समस्त इच्छाओं की पूर्ति के लिए उन्हें समस्त प्रकार की धन संपत्ति ज्ञान, ज्ञान, सौंदर्य और ऐश्वर्य आदि  देते हैं। अतः भगवान विष्णु जी की भक्ति करके व्यक्ति इस संसार के समस्त सुखों को सुगमता से प्राप्त कर सकता है। इसके लिए प्रातः स्नान आदि के पश्चात भगवान विष्णु जी की पूजा करें।  उन्हें धूप , दीप और भोग अर्पित करके यह स्तुति सस्वर गानी चाहिए :-


शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशंविश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्ण शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्।।


यह उपाय प्रतिदिन करना चाहिए।  इसका आरम्भ किसी शुभ दिन से करना चाहिए। एकादशी के दिन यह उपाय करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें