शनिवार, 3 सितंबर 2016

राशि अनुसार करें गणेश चतर्थी पर सरल व सिद्ध उपाय जो पूरी करेगे आपकी सभी मनोकामना

 

किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य को आरंभ करने के पहले भगवान गजानन गणपति की पूजा की जाती है। भगवान गणेश  मात्र दूब और लड्डू अर्पित करने से ही प्रसन्न हो जाते हैं।  यदि आप अपनी राशि अनुसार भगवान गणेश की पूजा करें तो उनकी कृपा तुरंत प्राप्त होती है और हर संकट से मुक्ति मिलती है। इस बार गणेश चतुर्थी पर आप भी अपनी राशि अनुसार गणेशजी के मंत्रों का जाप कर अपने समस्त कष्टों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं किस राशि के लोगों को गणेशजी के कौनसे मंत्र का जप करना चाहिए....

मेष तथा कर्क राशि

मेष (चू, च, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ) तथा कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो) वालों को 'वक्रतुण्ड' रूप में गणेश जी की आराधना करनी चाहिए और 'ॐ वक्रतुण्डाय हूं' मंत्र का जप करना चाहिए। इससे उन्हें गणेशजी की कृपा शीघ्रातिशीघ्र प्राप्त होती है।

वृषभ, तुला, कुंभ तथा मकर राशि

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वू, वे, वो), तुला (रा, री, रू, रे, री, ता, ती, तू, ते), कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू,से, सो,दा) तथा मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी) राशि वाले लोगों को 'शक्ति विनायक' गणेशजी आराधना करनी चाहिए और साथ ही साथ 'ॐ हीं ग्रीं हीं' मंत्र का जप करने से उनकी समस्त इच्छाएं पूरी होती हैं।

मिथुन, सिंह तथा कन्या राशि

मिथुन (का, की, कू , घ, ड, छ, के, को, हा), सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे) तथा कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो) राशि वाले लोगों को गणपति के 'लक्ष्मी गणेश' स्वरूप की आराधना करना शुभ रहता है। उन्हें गणेशजी की पूजा के लिए 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।

वृश्चिक राशि


जिन लोगों की राशि वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू) हो उन्हें 'श्वेतार्क गणेश' की आराधना करना अनुकूल फल देता है। उन्हें पूजा में 'ॐ नमो भगवते विनायकाय प्रसन्नाय हीं स्वाहा' मंत्र का जप करना चाहिए।

धनु राशि

धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे) राशि वाले लोगों को भी भगवान गणपति के 'लक्ष्मी गणेश' स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। साथ ही उन्हें 'ॐ श्रीं गं सौभाग्य गणपतये वर वरद सर्वजनं वशमानय स्वाहा' का जाप करना चाहिए।

मीन राशि

मीन (दी, दु, थ, दे, दो, चा, ची) राशि वाले लोगों को गणेशजी के 'हरिद्रा गणेश' स्वरूप की पूजा करनी चाहिए। पूजा के समय 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का जप करने से सभी प्रकार के सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें