मंगलवार, 30 अगस्त 2016

ऐसी कौनसी वस्तुएं हैं जो शनिवार को घर पर नहीं लानी चाहिए और इनको लाने से आती है घर में दरिद्रता




ऐसी कौनसी वस्तुएं हैं जो शनिवार को घर पर नहीं लानी चाहिए या इस दिन इन्हें नहीं खरीदना चाहिए। माना जाता है की शानिवार का दिन शनि देव का होता है, इसलिए हमें उन्हें प्रसन्न करने के लिए ये काम नही करने चाहिए।

 लोहे का सामान -  शनिवार को लोहे का बना सामान कभी नहीं खरीदना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि शनिवार को लोहे का सामान क्रय करने से शनि देव नाराज होते हैं। इस दिन लोहे से निर्मित चीजों के दान का महत्वपूर्ण स्थान है। लोहे का सामान दान करने से शनि देव की कोप दृष्टि निर्मल होती है और घाटे में चल रहा व्यापार फायदा देने लगता है। इसके अलावा शनि देव यंत्र होने वाली दुर्घटनाओ से भी बचाते हैं।

 इस चीज से होते है रोग - इस दिन तेल खरीदने से भी बचना चाहिए। हालांकि तेल का दान बहुत लाभप्रद होता है। काले सरसों के तेल से बना हलुआ खिलाने से शनि की दशा टलती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनिवार को सरसों या किसी भी पदार्थ का तेल खरीदने से वह रोगकारी होता है।
 इस चीज से आता है कर्ज - नमक हमारे भोजन का सबसे अहम हिस्सा है। अगर नमक खरीदना है तो बेहतर होगा शनिवार के बजाय किसी और दिन ही खरीदें। शनिवार को नमक खरीदने से यह उस घर पर कर्ज लाता है। साथ ही रोगकारी भी होता है। इसलिए नमक ना ही खरीदे तो अच्छा होगा।
 कैंची से होता है रिश्तों में तनाव - कैंची ऐसी चीज है जो कपड़े, कागज आदि काटने में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाती है। पुराने समय से ही कपड़े के कारोबारी, टेलर आदि शनिवार को नई कैंची नहीं खरीदते है। इसके पीछे यह मान्यता है कि इस दिन खरीदी गई कैंची रिश्तों में तनाव लाती है। इसलिए अगर आपको कैंची खरीदनी है तो किसी अन्य दिन ही खरीदें।
 काले तिल बनते हैं बाधा - सर्दियों में काले तिल शरीर को पुष्ट करते हैं। ये शीत से मुकाबला करने के लिए शरीर की गर्मी को बरकरार रखते हैं। पूजन में भी इनका उपयोग किया जाता है। शनि देव की दशा टालने के लिए काले तिल का दान और पीपल के वृक्ष पर भी काले तिल चढ़ाने का नियम है लेकिन शनिवार को काले तिल कभी न खरीदें। कहा जाता है कि इस दिन काले तिल खरीदने से कार्यों में बाधा आती है।
 काले जूते लाते हैं असफलता - शरीर के लिए जितने जरूरी वस्त्र हैं उतने ही जूते भी खासतौर से काले रंग के जूते पसंद करने वालों की तादाद आज भी काफी है। अगर आपको काले रंग के जूते खरीदने हैं तो शनिवार को न खरीदें। मान्यता है कि शनिवार को खरीदे गए काले जूते पहनने वाले को कार्य में असफलता दिलाते हैं।
 झाड़ू लाती है दरिद्रता - झाड़ू घर के विकारों को बुहार कर उसे निर्मल बनाती है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। झाड़ू खरीदने के लिए शनिवार को उपयुक्त नहीं माना जाता। शनिवार को झाड़ू घर लाने से दरिद्रता का आगमन होता है।
 अनाज पीसने की चक्की - इसी प्रकार अनाज पीसने के लिए चक्की भी शनिवार को नहीं खरीदनी चाहिए। माना जाता है कि यह परिवार में तनाव लाती है और इसके आटे से बना भोजन रोगकारी होता है।
 स्याही दिलाती है अपयश - विद्या मनुष्य को यश और प्रसिद्धि दिलाती है और उसे अभिव्यक्त करने का सबसे बड़ा माध्यम है कलम  की ऊर्जा है स्याही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें