शनिवार, 30 जुलाई 2016

जानिए कैसे अमावस्या का दान बना देगा आपको धनवान




हिंदू पञ्चांग  के अनुसार अमावस्या माह की अंतिम तारीख और कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि को होती है। इस दिन आकाश में चन्द्रमा दिखाई नही देता है ,रात्रि में सर्वत्र गहरा अंधकार छाया रहता है। तंत्र शास्त्र में अमावस्या का अत्यंत महत्व है एवं इस दिन किए गए उपाय बहुत ही प्रभावशाली होते है और इनका फल भी अति शीघ्र मिलता है। पितृ दोष हो या किसी भी ग्रह की अशुभता को दूर करना हो ,अमावस्या के दिन सभी के लिए उपाय बताए गए है। इस दिन तंत्र विद्या और अनेक सिद्धियों प्राप्त की जा सकती है। जीवन के कष्टो से मुक्ति पाने के लिए अमावस्या के दिन लाभकारी अचूक उपयों के बारे में जाने -


अमावस्या के दिन पित्तरो को दान करने से सूर्य और चन्दमा के दोषो से मुक्ति मिलती है। भोजन से पहले किसी भी पशु को भोजन का अंश जरुर खिलाएं। इस उपाय से नोकरी में भी लाभ मिलता है।

घर की सम्रद्धि को बनाए रखने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी है की घर में रखें अतिरिक्त सामान कपड़ो और अनुपयोगी वस्तुओ को बाहर निकाला जाए। घर में साफ -सफाई का पूरा ध्यान रखा जाए और चारों कोनों में गंगाजल छिड़क कर सारे नकारात्मक प्रभावो को नष्ट किया जाए।

इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करने से विशेष लाभ प्राप्त होते है।

किसी दुर्घटना ,बीमारी एवं पीड़ा के निवारण हेतु अमावस्या के दिन मछुआरी से दो जीवित मछलियां को लेकर उन्हें किसी नजदीकी नदी ,तालाब एवं सरोवर में छोड़ दे। राहु -केतु के प्रभाव से बचने और धन लाभ के लिए भी यह उपाय सर्वोत्तम है।

अमावस्या के दिन ब्राह्मण को भोजन में खीर अवश्य खिलाएं। ऐसा करने से महापुण्य की प्राप्ति होती है।

नजर दोष से बचना चाहते है तो घर के दरवाजे पर काले घोड़े की नाल मुंह ऊपर की ओर खुला रखकर स्थापित करें।

पित्तरों के लिए शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे एक कटोरी खीर अवश्य रखें।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें