गुरुवार, 14 जुलाई 2016

जानिए कुछ मछलियाँ कैसे बदल सकती है आपका भाग्य और आपको मिलेगी सुख -समृद्धि



आज कल लोग मछली घर अपने घर ,तथा दुकान  की शोभा बढ़ाने के लिए रखते है। जो आपको रातो -रात माला माल बना सकती है। इसके लिए आप अपने घर ,दुकान या शोरूम में एक मछली घर जिसमे ८ सुनहरी व एक काली मछली ही रखें ,यदि कोई मछली मर जाय तो समझ जाएँ की आप पर आने वाला कोई संकट टल गया है क्योकि मछलियाँ आप पर आने वाले संकट अपने ऊपर ले लेती है इस स्थिति में उस मरी मछली को निकाल कर नई मछली लाकर डाल दें।

     मछली राहु का प्रतीक भी मानी जाती है अतः जिन लोगो का राहु या शनि कमजोर हो उन्हें प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को मछलियों को आटे की गोलियां खिलानी चाहिए। अगर आप घर पर मछली नहीं पलते तो प्रत्येक मंगलवार तथा शनिवार को किसी नदी -तालाब -पोखर जहां पर भी मछलियाँ हो थोड़ा गुथा आटा लेकर जाएँ और आटे की छोटी -छोटी गोलिया बनाकर मछलियों को खिला दे। ध्यान रहे आपके द्वारा खिलाई गई किसी भी वस्तु से मछलियों को कोई क्षति नहीं होनी चाहिए। 

                                                       

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें