रविवार, 24 जुलाई 2016

जानिए महादेव को कैसे करें प्रसन्न की आप भी बन जाए कुबेर के तरह कोषाध्यक्ष


 सावन माह में दूध ,दही और गाय के दान से भगवान शंकर शीघ्र ही प्रसन्न होते है। इसीलिए अपने जीवन में सर्वत्र सफलता के लिए इन चीजों का दान अनिवार्य रुप से करना चाहिए। 


     महालक्ष्मी की कृपा पाने ,धन सम्रद्धि प्राप्त करने के लिए एक बहुत प्राचीन उपाय बताया गया है ,वह है रोज रात में शिवलिंग के पास दीपक लगाना। रात के समय जब धोर अंधेरा रहता है ,तब शिवलिंग के निकट दीपक का प्रकाश करने से महादेव अतिप्रसन्न होते है। मान्यता है की जो व्यक्ति रोज रात में किसी सिद्ध शिव मंदिर जाकर वहाँ शिवलिंग के पास दीपक जलाता है ,उसे सभी -देवतओं की कृपा प्राप्त होती है और उसे किसी भी चीज की कमी नहीं रहती इस उपाय को नियम से करने पर व्यक्ति की कुंडली के सभी ग्रह दोष दूर हो जाते है। उसका बुरा से बुरा समय भी टल जाता है। 

            इन उपाय के बारे में शास्त्रो में एक कथा बताई गई है -


   शास्त्रो के अनुसार प्राचीन काल में देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव अपने पिछले जन्म में चोर थे। वे एक रात भगवान शिव के मंदिर में चोरी करने पहुंच गए रात की वजह से वहां काफी अंधेरा था अंधेरा था अंधेरे में उन्हें कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था तब उन्होंने चोरी करने के लिए एक दीपक जलाया। दीपक के प्रकाश में वह मन्दिर का सामान की चोरी क्र ही रहे थे कि हवा से दीपक बुझ गया उन्होंने पुनः दीपक जलाया लेकिन वह फिर हवा से बुझ गया यह प्रक्रिया कई बार हुई। रात के समय बार -बार दीपक जलाने से भगवान शंकर उनसे अति प्रसन्न हो गए।
कुबेर देव ने चोरी करते समय बार -बार दीपक जलाकर अनजाने में ही जो शिवजी की पूजा की थी इसके फलस्वरूप भगवान भोलेनाथ ने उन्हें अगले जन्म में देवताओ का कोषाध्यक्ष बना दिया। इसीलिए शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति रात के समय शिव मंदिर में शिव लिग के निकट प्रकाश करता है। उसे प्रभु शंकर की विशेष कृपा प्राप्त हो जाती है।
 

इसलिए सभी मनुष्यो को जीवन में सभी तरह के संकट के निवारण शिवलिंग के निकट रात्रि में शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए। अथवा सावन के माह में सोमवार के दिन तो पूरी रात्रि से प्रकाश अवश्य ही करना चाहिए।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें