मंगलवार, 26 जुलाई 2016

शिव जी की अतिप्रिय यह वस्तुएं ला सकती हैं आपके जीवन में सुख ऐश्वर्य और आर्थिक सम्पन्नता




भगवान शिव की आराधना हेतु सावन का महीना सबसे श्रेष्ठ माना गया है। इस पवित्र महीने में भगवान शिव की पूजा -अर्चना करने से सभी मनोकामनाओ की पूर्ति होती है। कुछ वस्तुएं भगवान शिव को अतिप्रिय है। यदि कोई व्यक्ति सावन के महीने में इन चीजें को अलग -अलग हिस्सो में रखें तो उसे भगवान शिव की विशेष कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते है भगवान शंकर को प्रसन्न करने वाली कौन -सी है वे चीजें -

  रुद्राक्ष -

 भगवान शिव के अश्रुओं से उत्पन्न हुए रुद्राक्ष को घर के मुखिया के कमरे में रखने से धन में व्रद्धि होती है और घर -परिवार पर भगवान शिव की कृपा बनी रहती है। 

भस्म -

 सावन के महीने में घर के पूजा स्थल में भगवान शिव की पूर्ति के पास भस्म रखे। ये वस्तु भगवान शिव को अतिप्रिय है।

गंगा जल -

भगवान शंकर की जटाओं में स्थान पाने वाली गंगा को अत्यंत पवित्र माना जाता है। घर के रसोई घर में गंगा जल रखने से व्यापार में व्रद्धि और कार्यो में सफलता मिलती है।

त्रिशूल -

 घर की बैठक में चांदी अथवा तांबे का त्रिशूल रखें। इस त्रिशूल के प्रभाव से घर पर नकारात्मक ऊर्जा और शक्तियों का असर नहीं होगा।

ताँबे का लोटा -

 घर के जिस स्थान पर सभी सदस्य सबसे अधिक समय बिताते हो वहां पर तांबे के लोटे में जल भरकर रखे। ऐसा करने से परिवार के सदस्यो में प्रेम और विश्वास बना रहता है।

नंदी -

 धन रखने के स्थान अथवा तिजोरी में चाँदी के नंदी रखे। इससे धन में व्रद्धि होगी।

नाग देव -

 घर के मुख्य द्वार के निकट तांबे के नाग देवता की मूर्ति रखने से रुके हुए कार्य बनने लगेंगे और प्रयासों में सफलता मिलेगी।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें