गुरुवार, 30 जून 2016

जानिए आपके लिए कौन सा पेड़ है शुभ ,और कौन सा पेड़ भूल कर भी ना लगाए ?








अपने घरों में पेड़ लगाना अच्छी बात है। इससे ना केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाती है बल्कि आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि घर में लगाया जाने वाला कौन सा पेड़ आप के लिए शुभकारी है और कौन सा अमंगलकारी ?

     घर में रहेगा लक्ष्मी का वास -

 वास्तु के मुताबिक अगर आप अपने घर के पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ लगाते है तो ये आपके लिए शुभकारी होगा। वही घर के पश्चिम दिशा में पीपल का पेड़ लगाना शुभकारी होता है।

तुलसी की पूजा -

   हिन्दू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है। इसकी तुलना माता लक्ष्मी से की जाती है। तुलसी घर में नकारात्मक ऊर्जा का खत्म कर देती है। यहां आपको बता दें की तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए।

कष्ट होंगे दूर -


घर के उत्तर दिशा और पूरब दिशा अगर आंवले का पेड़ लगाना जाए तो वो काफी शुभकारी होता है। यह आपके कष्टों का निवारण करता है।


संतान के लिए होता है अच्छा -


कहते है घरों में बांस का पौधा लगाना आपकी संतान के लिए अच्छा होता है। यह पौधा आप के लिए सम्रद्धि और आपकी सफलता को ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है।


मान -सम्मान में वृद्धि -

अगर आप अपने घर के बाहर नारियल का पेड़ लगाते है तो इस से आपको मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।


जाल में फंस जाएगी किस्मत -

घर में भूल से भी जाले या धूल -मिट्टी को नहीं लगा रहने दें। ऐसा करने से आपकी किस्मत और आपके घर वालो की किस्मत भी जाल में फंस जाएगी।














एक लघु नारियल आपको रंक से बना सकता है राजा और पूरी होगी सभी मनोकामना


 


लघु नारियल का आकार सामान्य नारियल से थोड़ा छोटा होता है। लघु नारियल का प्रयोग अनेक उपायों में किया जाता है। लघु नारियल के कुछ साधारण उपाय इस प्रकार है -

१  - लघु नारियल माँ लक्ष्मी के चरणों में रखकर ॐ महालक्ष्म्यै च विदाहे विष्णुंपत्नी च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात मंत्र का जाप करें। २ माला जाप करने के बाद एक लाल कपड़े में उन लघु नारियलों को लपेट कर तिजोरी में रख दें व दीपावली के दूसरे दिन किसी नदी या तालाब में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते है।


२  - धन ,वैभव व सम्रद्धि पाने के लिए ५ लघु नारियल स्थापित कर ,उस पर केसर से तिलक करें और हर नारियल पर तिलक करते समय २७ बार नीचे लिखें मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें -मंत्र -
      
                   ऐं हीं श्रीं क्लीं

३  - अगर आप चाहते है कि आपको घर में कभी धन -धान्य की कमी न रहें और अन्न का भंडार भरा रहे तो ११ लघु नारियल एक पीले कपड़े में बांधकर रसोई घर के पूर्व कोने में बांध दें। इससे आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है।



घन लाभ के लिये करें यह सिद्ध उपाय






यदि आप मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिलती है और घर में बरकत नहीं होती है। तो आप यही सोचते है की किस तरह से उनके घर में बरकत आए और गरीबी दूर हो जाए। इस उपाय द्वारा आपकी यह समस्या दूर हो जाएगी -

सात कौड़ियां व एक लघु शंख को मसूर की दाल की ढेर पर स्थापित कर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके आसन पर बैठ जाएं। अब मूंगे की माला से नीचे लिखें मंत्र का जप करें। पांच माला जप होने पर इस सामग्री को किसी ऐसे स्थान पर जाकर गाढ़े जहां कोई आता -जाता नहीं हो। आपकी गरीबी भी वहीं दफन हो जाएगी और आपके घर में बरकत होने लगेगी। और धन की कमी नहीं होगी।
                 

          मंत्र -
     

       ॐ गं गणपतये नमः



अगर आप चाहते है धन -समृद्धि व खुशहाली तो पढ़े यह अद्भुत उपाय जो बदलेंगे आपकी किस्मत







इन उपायों को अपना कर आएगी आप के जीवन में खुशहाली व धन समृद्धि ;

             सभी चाहते है कि उनके जीवन में खुशहाली रहे और सुख -शांति बनी रहे पर सभी के साथ ऐसा नहीं होता। जीवन में सुख -शांति का बना रहना काफी मुश्किल होता हैऔर उसका जीवन नरक लगने लगता है। यदि आपके साथ यह समस्या है तो नीचे लिखे साधारण उपायों को अपना कर आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते है। उपाय इस प्रकार है -

  सुबह घर से काम के लिए निकलने से पहले नियमित रुप से गाय को रोटी दें।

 एक पात्र में जल लेकर उसमे कुंकुम डालकर बरगद के वृक्ष पर नियमित रूप से चढ़ाएं।


सुबह घर से निकलने से पहले घर के सभी सदस्य अपने माथे पर चन्दन तिलक लगाएं।


मछलियों को आटे की गोली बनाकर खिलाएं।


चीटियों को खोपरे व शकर का बुरा मिलाकर खिलाएं।

शुद्ध कस्तूरी को चमकीले पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखे

इन उपायों को पूर्ण मन के साथ करने सी जीवन में धन -समृद्धि व खुशहाली आने लगती है।

और आप का घर पैसो से भर जयेगा।


        

बुधवार, 29 जून 2016

शुक्रवार को क्या करने से आप के घर नहीं होगी पैसो की कमी और बरसेगा धन









हकीक एक ऐसा ही चमत्कारी पत्थर है यह पत्थर जिस घर में होता है वहां कभी गरीबी नहीं रहती है -
     

               जो व्यक्ति अधिक धन की इच्छा रखते है वे रात्रि में सत्ताइस हकीक पत्थर लेकर उसके ऊपर लक्ष्मी का चित्र स्थापित करें ,तो निश्चय ही उसके घर में अधिक उन्नति होती है।

   यदि ग्यारह हकीक पत्थर लेकर किसी मंदिर में चढ़ा दें। कहें कि अमुक कार्य में विजय होना चाहता हूँ तो निश्चय ही उस कार्य में विजय प्राप्त होती है।


          किसी भी शुक्रवार के दिन रात्रि में पूजा उपासना करने के पश्चात एक हकीक माला ले और एक सौ आठ बार ॐ हीं हीं श्रीं श्रीं लक्ष्मी वासुदेवाय नमः मंत्र का जाप करें इसके बाद माला को लक्ष्मी जी के मंदिर में अर्पित कर दें। धन से जुड़ी हर समस्या हल हो जाएगी।

तिजोरी में क्या रखने से होगा धन का अपार आगमन और बनी रहेगी सुख -शांति जानिए यह चमत्कारी उपाय






कुछ लोग ऐसे होते है जिनके घर में पैसे का आगमन बिल्कुल कम होता है। उस घर के सदस्य कमाते तो बहुत है लेकिन घर में पैसे नहीं आ  पाता। दूसरे कामों में ही खर्च हो जाता है. अगर ऐसा हो तो नीचे लिखा टोटका करने से घर में पेसो का आगमन होने लगेगा और सुख -शांति भी बनी रहगी।
 
                         
                          क्या करना चहिए ;

              
       शुक्ल पक्ष के बुधवार की शाम को किसी केले के पौधे के समीप जांय। उस पर जल चढ़ाएं। हल्दी से तिलक करें और गुरु ब्र्ह्स्प्ति का का ध्यान कर पौधे से अगले दिन        गुरुवार को      थोड़ी सी जड़ ले जाने की आदेश मांगे। दूसरे दिन सूर्य निकलने पर नहा कर केले के एक टुकड़े से पौधे की जड़ खोदकर निकल ले और घर में आए। इस जड़ को गंगा जल से धोकर केसर के जल में डाले दे।


घी का दीपक जलाकर       ॐ ब्र्ह्स्प्ते नमः      मंत्र की एक माला का जप करें और उस जड़ को जल से निकालकर पीले कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी में रखें। इसके बाद जरूरतमंदों को दान दे व बच्चों को मिठाई अवश्य खिलाएं। इस तरह आपके घर में धन का आगमन होने लगेगा। और कभी भी धन की कमी नहीं होगी।

मंगलवार, 28 जून 2016

कैसे मोती शंख द्वारा आप चन्द्रदेव को अनुकूल कर सकते है और माँ लक्ष्मी को भी कैसे करें प्रसन्न




यदि आप पर माँ लक्ष्मी की कृपा कम हो ,तो आप यह उपाय अवश्य करें। प्रथम रविवार को सायंकाल एक अभिमंत्रित मोती शंख में चांदी का सिक्का रखकर शंख में जल भर दें। अगले दिन अर्थात सोमवार को प्रातः उठते ही वह जल पी ले। इस उपाय से आपको चन्द्रदेव की अनुकूलता के साथ माँ लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होगी। जिन लोगों की जन्मपत्रिका में चन्द्र प्रतिकूल हो ,वे भी इस उपाय से लाभ उठा सकते है।



जानिए काले चावल को कैसे रखे कि व्यवसाय रहे नजर दोष से दूर और आपके व्यवसाय में वृद्धि भी हो





कुछ अभिमंत्रित काले चावल को पीले रेशमी वस्त्र में साबुत हल्दी के साथ बांधकर अपने निवास अथवा व्यवसाय के मुख्य द्वार पर अन्दर की ओर टांगने से घर क्लेश से मुक्त रहता है। इस प्रयोग से किसी की नजर भी नहीं लगती तथा व्यवसाय भी गतिशील रहता है। यदि हल्दी भी काली हो ,तो उपाय अधिक प्रभावशाली होता है।

        

जानिए कैसे आप अपने प्रेम को सफल और आकर्षित बना सकते है किस दिन मिलने और क्या पहनने से


इस प्रयोग द्वारा आप निश्चित ही वर या कन्या को अपने पक्ष में कर सकते है ,उसके दिल में अपनी जगह बना सकते है परन्तु इनका प्रयोग तभी करना चाहिए जब आपका प्रेम सच्चा हो आपकी उसके प्रति भावना सच्ची हो आप उसके योग्य हो और आपको लगता हो की आप उसे प्रसन्न रख पाएंगे-ध्यान रहे इससे किसी का भी अहित करने की भावना से प्रयोग करना सर्वथा गलत होगा।
    जब भी प्रेम करें तो याद रखें कि संयम और प्रतिक्षा सबसे उत्तम उपाय है

१  - ईश्वर से सच्चे मन से अपने प्रेम के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

२  - भगवान विष्णु और लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो के सम्मुख शुक्ल पक्ष में गुरुवार से ''ॐ लक्ष्मी नारायणाय नमः ''मंत्र की ३ माला प्रतिदिन स्फटिक की माला से जप करें और ३ महीनों तक हर गुरुवार को मंदिर में प्रसाद चढ़ाये।

३  - लाल ,गुलाबी ,पीले और सुनहरे पीले रंग की वस्तुयों को उपहार में देना अत्यंत क्षेष्ठ माना गया है।

४  - कन्या अधिकतर अपने हाथों में हरी चूडियां तथा प्रत्येक गुरुवार को पीले और शुक्रवार को सफ़ेद वस्त्र पहने।

५  - प्रेमी युगल को शनिवार और अमावस्या के दिन नहीं मिलना चाहिए। इन दिनों में मिलने से आपस में किसी भी बात पर विवाद हो सकता है ..... एक दूसरे की कोई भी बात बुरी लग सकती है तथा प्रेम संबंधों में सफलता मिलने में संदेह हो सकता है।

६  -  प्रेमी युगल को शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन अवश्य मिले। जिस शुक्रवार को पूर्णिमा हो वह दिन अत्यन्त शुभ रहता है इस दिन मिलने से परस्पर प्रेम व आकर्षण बढता है।





जानिए कमजोर स्मरण शक्ति को बढ़ाने का अचूक उपाय








यदि बच्चे का मन पढ़ाई में ना लग रहा हो तो यह उपाय आपको अवश्य ही सफलता दिलाएंगे -

 १ - यदि किसी का बच्चा अध्ययन में कमजोर हो अथवा कोई बाधा आ रहीं हो ,तो गुरुवार को बच्चे के हाथ से गाय को भोग दिलाएं।

२  - यदि बच्चा अध्ययन की हुई बात जल्दी भूल जाता हो ,तो आप उसके अध्ययन कक्ष की ओर ध्यान दें। कही ऐसा तो नहीं है कि वह वायव्य कोण में बैठकर अध्ययन करता हो। फिर उसके अध्ययन का स्थान बदल दें।

३  - यदि कोई कठिन विषय नहीं याद हो रहा हो ,तो उसको याद करते समय अपनी जिव्हा तालु से लगाकर याद करें।

४  - ज्ञान वृद्धि के लिए पूर्व दिशा में और धन वृद्धि के लिए दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए।

५  - यदि कोई बच्चा किसी बात को याद नहीं कर पाता ,तो उसकी माँ प्रथम शनिवार की रात्रि में १२ बजे उसकी चोटी के स्थान के कुछ बाल काटकर अगले दिन मुख्य द्वार पर जलाकर अपने पैरो से रगड़ दें। यह क्रिया लगातार तीन दिन करें। बच्चे को जल्दी याद होने लगेगा।

            इन उपयो को अपना कर आप कुछ हद तक अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते है।

         

सोमवार, 27 जून 2016

रोज रात को क्या करने से दूर होगी आप की आर्थिक तंगी और मिलेगी आप को अपार धन -दौलत



जब हम आर्थिक तंगी से गुजर रहे होते है ,या फिर हमारा कोई काम नहीं बन रहा हो तो हमारे जेहन में बस यही विचार उठता है की कैसे भी किसी भी तरह से बस ये समस्या दूर हो जाए।

                    आर्थिक तंगी का उपाय ;


ऐसे में हम आपको ऐसा ही एक उपाय बता रहे है जो  आपकी आर्थिक परेशानियों को खत्म करने में आपकी मदद करेगा। अगर आप हर रोज रात के वक्त इस काम को करेंगे तो आप न केवल अपनी आर्थिक तंगी से छुटकारा पा सकेंगे बल्कि आपकी तिजोरी में धन -दौलत से भर जाएगी।

अगर आप रोज रात के ३ बजे से लेकर 5 बजे के बीच में उठकर घर के उस स्थान पर जाएं जहां से आप खुले आकाश को साफ -साफ देख सकते हो।

खुले आसमान के नीचे पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके आसमान को देखते हुए मां लक्ष्मी को ध्यान करें। दोनों हाथ जोड़कर माता लक्ष्मी की प्रार्थना करें और उन से अपनी समस्या बताएं। माता लक्ष्मी की प्रार्थना करने के बाद दोनों हाथों को नीचे करके हथेलियों को अपने मुंह पर फेर लें। ऐसा करने से कुछ दिनों में ही आपकी समस्या दूर ही जाएगी और मां लक्ष्मी की कृपा आप पर हो जाऐगी।

इसके अलावा अपने मंदिर में थोड़ा बदलाव करें। चुकि मां लक्ष्मी उत्तर दिशा में वास करती है ,इस लिए माता लक्ष्मी की तस्वीर या फिर श्री रूप उत्तर दिशा की ओर स्थापित करें। इससे उत्तर दिशा सक्रिय होगी और ऐसा करने से आप के घर में धन का आगमन होने लगेगा।



अशोक का पेड़ कहा लगाने से आप को मिलेगी अपार सम्पदा एवं शुख -सम्पत्ति जानिए यह चमत्कारी उपाय








  अशोक का वास्तु में प्रयोग -

  अशोक का वृक्ष घर  में उत्तर दिशा में लगाना चहिए। जिसमे गृह में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण बना रहता है। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख ;शन्ति एवं समृद्धि बनी रहती है एवं अकाल मृत्यु नहीं होती है। 

परिवार   को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि महिलायें अशोक के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करती रहे तो उनकी इच्छाएँ एवं वैवाहिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहता है।

जो छात्र पढ़ते बहुत है। परन्तु कुछ समय बाद वह सब भूल जाते है। वह लोग अशोक की छाल तथा ब्र्हमी समान मात्रा में सुखाकर उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को १ -१ चमम्च सुबह शाम एक गिलास हल्के गर्म दूध के साथ सेवन करने से शीघ्र ही लाभ मिलेगा।


                                   अशोक के पेड़ के अन्य प्रयोग ;


जो जातक निरन्तर व्यवसाय में हानि उठा रहे एवं उनका व्यवसाय बन्द होने की कगार पर है। वह जातक निम्न प्रयोग करके लाभ प्राप्त कर  सकते है-


अशोक वृक्ष के बीजों को प्राप्त कर उन्हें स्वच्छ करके धूप व अगरबत्ती दें। आंखे बन्द करके अपनी समस्या से मुक्ति देने की प्रार्थना करें तदांतर इन बीजों में से एक बीज किसी ताबीज में भरकर अपने गले में धारण कर ले शेष बीजों को धन रखने के स्थान पर रखे। यह उपाय शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार को करना अति उत्तम रहेंगा।

किसी भी शुभ मुहूर्त में अशोक के पेड़ की जड़ को पूर्व निमंत्रण देकर निकाल लायें। उस समय आप मोंन रहें। घर में लाकर इसे गंगा जल से शुद्ध करके तिजोरी या धन रखने के स्थान में रखें। इस प्रकार का उपाय करने से उस घर में धन की कमी कभी नहीं रहती है।

अशोक वृक्ष के फलों को मंगलवार के दिन हनुमान जी को अर्पित करने से मंगल गृह की पीड़ा से मुक्ति मिल जायेगी।














काली हल्दी का प्रयोग करके आप किन समस्याओं से निजात पा सकते है अवश्य पढ़े यह रोचक जानकारी


 


काली हल्दी का प्रयोग करके आप  किन -किन समस्या को कम कर सकते है ****

१  - धन रखने के स्थान पर काली हल्दी स्थापित कर दें ,धन लाभ होने लगेगा।

२  - घर में सुख शांति के लिए काली हल्दी के तेल का लेप करके फिर पत्नी अथवा पति से मिला करें।

३  - शत्रु कोप शांत करने के लिए काली हल्दी ,कानी कौड़ी तथा खोटा सिक्का शमशान की ओर पीठ करके सिर के ऊपर से चुपके से पीछे फेंक दिया करें और बिना पीछे मुड़े निः शब्द घर लौट आया करें।

४  -लक्ष्मीप्राप्ति की कामना हो तो लाल कपड़े में नागकेसर ,साबुत धनिया तथा काली हल्दी लपेटकर अपने  प्रतिष्ठान में रख ले।

५  - काली हल्दी के कुछ टुकड़े गोल करके माला के मनकों की तरह पिरोकर धारण करें ,नजर ,प्रेत ,ऊपरी आदि कैसी भीं बाधा होगी दूर होने लगेगी। प्रभाव कम दिखे तो माला को गूगल की धूनी दिखाया करें।

६  - हल्दी के साथ साबुत सुपारी तथा दूब घास रखकर ''ॐ गं गणपतये नमः ''मंत्र का जाप किया करें ,घन लाभ होगा।



कैसे दूर होगी हत्था जोड़ी द्वारा धन संचय की समस्या यह जानकारी अवश्य पढ़े





 


यदि आप मेहनत के बाद आय में वृद्धि कर लेते हों परन्तु धन संचय करने में असमर्थ रहते हों ,तो यह उपाय अवश्य करें। एक अभिमंत्रित हत्था जोड़ी को लाल रेशमी वस्त्र में थोडे से सिंदूर ,११ लौंग और कुछ कपूर के साथ रख दें। इसके प्रभाव से आप धन संचय अवश्य करेंगे।



रविवार, 26 जून 2016

कांच के बर्तन में क्या रखने से नहीं होगी धन की कमी जानिए यह उपाय



शिवजी का अभिषेक किस तरह करने से पूरी होगी मनोकामनाएं जानिए यह अद्भुत उपाय




भगवान शिव अपने नाम के अनुरुप भक्तो पर अपनी कृपा बरसाते है भगवान शिव के अभिषेक का बड़ा महत्व है। भगवान शिव ही ऎसे देवता है जो मात्र जल चढ़ाने से प्रसन्न हो जाते है। शिवपुराण के अनुसार अलग -अलग कामनाओं की सिद्धि के लिए भगवान शिव का अनेक द्रव्यों से अभिषेक किया जाता है।






शिवपुराण में सनकादि मुनि के पूछने पर स्वमं भगवान शिव ने अभिषेक का महत्व बताते हुए कहा है कि सभी प्रकार की शक्तियों से रहित होकर जो मेरा अभिषेक करता है वह सभी कामनाओं को प्राप्त करता है।




शास्त्रों में कामना की प्राप्ति के लिए अनेक प्रकार के द्रव्यों से अभिषेक का वर्णन है।




लक्ष्मी प्राप्ति के लिए गन्ने के रस से भगवान का अभिषेक करना चाहिए।




गाय के दूध से अभिषेक करने पर निः संतानो को संतान प्राप्त होती है।




शक़्कर मिश्रित दूध से अभिषेक करने पर बुद्धि की जड़ता समाप्त हो जाती है और बुद्धि श्रेष्ठ होती है।




शहद से अभिषेक करने पर पापो का नाश हो जाता है। तपेदिक रोग से छुटकारा मिलता है।


घी से अभिषेक करने पर जीवन में आरोग्यता आती है और वंश वृद्धि होती है।


सरसो के तेल के भगवान का अभिषेक करने पर शत्रुओं का नाश होता है।


मोक्ष की कामना के लिए तीर्थो के जल द्वारा अभिषेक किया जाता है।


इन रसों द्वारा शुद्ध चित्र के साथ विधानुसार भगवान शिव का अभिषेक करने पर भगवान का अभिषेक विशेष फलदायी होता है

कौन सा जहाज और कहाँ रखने से कैसे दूर होगी पैसे की कमी और मिलेगी अपार सफलता









सुनहरे सिक्कों का जहाज सफलता व सम्पन्नता का प्रतीक होता है। इसे घर या आफिस में मुख्य द्वार के आस -पास रखना चाहिए। यह ध्यान रखें कि जहाज अन्दर आता हुआ प्रतीत होना चाहिए। यह सिक्कों सें भरा हुआ हो ,खाली नहीं होना चाहिए। इसे घर व आफिस में रखने से जल तत्व की कमी दूर होती है एवं आर्थिक स्थिति में सुधार होता है।



शनिवार, 25 जून 2016

घर में क्या रखकर रोज पूजा करने से कभी नहीं मिलेगी असफलता और मिलेगी सुख सम्रद्धि जानिए यह अचूक उपाय





चांदी केसर टीका ; चांदी के बर्तन में केसर घोलकर माथे पर टीका लगाएं। सुख -शांति ,सम्रद्धि और प्रसिद्धि प्राप्त होगी। यह प्रयोग गुरुवार को करें


चांदी की डिब्बी में जड़ ;अर्क  अकोड़ा , छाक छिला , खैर अपामार्ग ,पीपल की जड़ ,दुर्वा एवं कुशा की जड़ ,गूलर की जड़ ,खेजड़े की जड़ को एक चांदी की डिब्बी में रखकर नित्य पूजा करें। जीवन में कभी असफलता नहीं मिलेगी नवगृह शांत रहेंगे सुख संम्पति की बढ़ोतरी होगी और कभी धन का अभाव नहीं होगा।



पानी में क्या डालकर पीने से दूर होगी आप की धन संबंधी समस्या जानिए यह चमत्कारी उपाय







धन की परेशानी दूर करने हेतुः पैसों की तंगी से परेशान है। मेहनत करने के बाद भी फल नहीं मिल रहा है तो  किसी भी सोमवार की रात जब चंद्रोदय हो जाए तो उसके बाद अपने पलंग के चारो कोनों में चांदी की कील ठोक दें। चांदी की कील छोटी -छोटी भी लगाई जा सकती है। इस उपाय से पैसो की समस्याएं दूर होने लगती है।


चांदी का पानी ; एक अन्य चमत्कारी टोटके के अनुसार यदि संभव हो तो हमेशा चांदी के बर्तन में पानी पीए। चांदी बर्तन ना हो तो गिलास में पानी भरें और उसमे चांदी की अंगूठी डालकर पानी पीए। यह प्राचीन ,सरल चमत्कारी उपाय है। इससे धन संबंधी समस्या  दूर हो जाती है

दिव्य मन्त्र कैसे बढ़ाएंगे आप के दांपत्य जीवन में प्यार जानिए यह सरल उपाय




वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने का सरल उपाय****

शादी के बाद कई बार यह देखने में आता है ,कि शुरुआती कुछ समय तक तो पति -पत्नी में प्रेम बना रहता है ,लेकिन कुछ समय बाद ही उनके बीच आपसी झगड़े बढ़ने लगते है। ऐसे में घर में अक्सर कलह की स्थितियां बनती है ,और वैवाहिक जीवन लगभग ख़राब हो जाता है।

यदि आपके घर में इस तरह की स्थति है तो आप नीचे दिये उपायों को अपनाए और अपनी समस्या से निजात पा सकते है। उपाय द्वारा आप अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाएं -

१  - पति -पत्नी में अत्यंत कलह की स्थिति में यह उपाय करें -
         

                 सूर्योदय से उठकर स्न्नान कर लें।
              इसके बाद किसी भी शिव मंदिर में जाएं
             और शिवलिंग पर जल चढ़ाते हुए पूरी श्रद्धा पूर्वक नीचे दिए गए मंत्र का जाप करें।
                                    मंत्र है -


                ओम नमः संभवाय च मयो भवाय च नमः

      शंकराय च मयस्कराय च नमः शिवाय च शिवतराय च।


२  -  सुबह उठकर स्नान के बाद किसी एकांत जगह आसन बिछा लें ,
      अब उस आसन पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके बैठ जाए ,

    सामने मां पार्वती की तस्वीर या प्रतिमा रखें ,
  श्रद्धा के साथ २१ बार नीचे लिखे मंत्र का जाप करें -



अक्ष्यौ नौ मधुसंकाशे अनीकं नौ समंजनम।
अंतः मां हदि मन इन्नो  सहासति।

पंडितों के अनुसार इस मंत्र द्वारा अतिशीघ्र परिणाम प्राप्त होते है और जीवन में सुख -शांति का वास होता है।

श्री कृष्ण भगवान के कौन से मंत्र धन -संपदा और सौन्दर्य की प्राप्ति होगी जानिए यह सरल उपाय




दशाक्षर श्रीकृष्ण मंत्र ;धन धान्य देने वाला मंत्र


क्लीं ग्लौं क्लीं श्यामलांगाय नमः
 

यह दशाक्षर मंत्र श्रीकृष्ण का है। इसका जो भी साधक करता है उसे संपूर्ण सिद्धियो की प्राप्ति होती है तथा यह मंत्र तेजी से आर्थिक सफलता के द्वार खोलता है इस मंत्र के प्रभाव से धन -धान्य से वृद्धि होती है।



सात अक्षरों वाला श्रीकृष्ण मंत्र ;धन के लिए इसे दिन भर जपे


गोवल्ल्भाय स्वाहा


इस सात अक्षर वाले श्रीकृष्ण मंत्र का जाप जो भी साधक करता है।उसे सपूर्ण सिद्धियो की प्राप्ति होती है। साथ ही धन की कामना करने वाले व्यक्ति को इस मंत्र का निरंतर जाप करना चाहिए। मंत्र के सवा लाख होते ही आर्थिक मामले में आश्चर्यजनक रुप से सुधार होने लगेगा।






शुक्रवार, 24 जून 2016

जानिए यह उपाय आप को कैसे दिलाएंगे धन ,सुख -समृद्धि। ... ... अवश्य पढ़े





धन समृद्धि पाने के लिए


जो भक्त शुक्रवार को माँ लक्ष्मी की पूजा करते है ,उनके लिए संसार में कुछ भी कठिन नहीं है। ऎसे भक्तो के घर में माँ लक्ष्मी का वास सदा बना रहता है।


घर की लक्ष्मी देवी गृहिणियों यानि घर की महिला में ,लज्जा ,क्षमा ,शील ,प्रेम और ममता रूप में विराजमान रहती है। यह मकान में प्रेम तथा जीवंतता का संचार कर  उसे घर बनाती है। इनके न रहने पर घर में कलह ,निराश आदि से भर जाता  है ।


गृहस्वामिनी को भी गृहलक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। जहां गृहस्वामिनी का सम्मान नहीं होता है ,माँ लक्ष्मी उस घर को त्याग देती है।


इस लिए धन -समृद्धि की चाह रखने वालो को हमेशा माँ लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए और घर की लक्ष्मी यानी माँ ,स्त्री ,बेटी सभी का सम्मान करना चाहिए।



सुबह उठते ही माँ लक्ष्मी को नमन कर सफेद वस्त्र धारण करें और माँ लक्ष्मी के श्री स्वरूप व चित्र के सामने खड़े हो कर श्री सूक्त का पाठ करें एवं कमल का फूल चढ़ाएं।


शुक्रवार को माता लक्ष्मी के मंदिर जाकर शंख ,कौड़ी ,कमल ,मखाना ,बताशा माँ को अर्पित करें। यह सब महालक्ष्मी मां को बहुत प्रिय है।


इस दिन गजलक्ष्मी मां की उपासना करने से संतान की प्राप्ति होती है।


वीर लक्ष्मी माता से भाग्य के साथ स्वास्थ्य भी देने वाली होती है।

इस तरह करने से आप के घर में माँ लक्ष्मी का सदैव वास होगा।








कैसे आपको धनवान बना सकती है काले घोड़े की नाल जानिए यह उपाय








काले घोड़े की नाल के उपाय -

१  - काले वस्त्र में लपेट कर अनाज में रख दो तो अनाज में वृद्धि हो।

२  - अंगूठी या छल्ला बनाकर धारण करें तो शनि के दुष्प्रभाव से मुक्ति मिले।

३  - काले वस्त्र में लपेट कर तिजोरी में रख दो तो धन में वृद्धि हो।

४  - द्वार पर सीधा लगाये तो दैवीय कृपा मिले।

५  - शनि के प्रकोप से बचाव हेतु काले घोड़े की नाल से बना छल्ला सीधे हाथ में धारण करें।

६  - काले घोड़े की नाल से चार कील बनवाकर शनि पीडित व्यक्ति के बिस्तर में चारो पायो में लगा दे।

७  - द्वार पर उल्टा लगाओ तो भूत ,प्रेत या किसी भी तंत्र -मंत्र से बचाव हो।

८  - काले घोड़े की नाल से एक कील बनवाकर सवा किलो उरद की दाल में रख कर एक नारियल के साथ जल में प्रवाहित करें।

९  - काले घोड़े की नाल कील को सरसो के तेल से भरी कटोरी में डालकर अपना मुख देखकर पीपल के नीचे रख दें।






कैसे एक पौधा जो चमकाये आपकी किस्मत को जानिए यह दुर्लभ उपाय



यह पौधा घर में सुःख व सम्रद्धि का घोतक माना जाता है। घर व आफिस में आकर्षण का केंद्र बनने के साथ -साथ भाग्य को भी चमकाता है। इसे आफिस में अपनी मेज पर दाहिने तरफ रखने से लोग आपसे प्रभावित होगे एवं किसी नकारात्मक ऊर्जा का आप पर दुष्प्रभाव नहीं पड़ेगा। घर में इसे पूर्व या दक्षिण दिशा में रखें जिससे कि वास्तु दोष में कमी आती है तथा परिवार की प्रगति के लिए नये स्रोत मिलते है।

गुरुवार, 23 जून 2016

जानिए शिवजी पर क्या चढ़ाने से मिलेगी आप को अपार संपदा


सभी प्रयासों के बावजूद धन की प्राप्ति नहीं हो रही हो तो कीसी भी माह के शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार को यह उपाय करें। और लगातार एक वर्ष तक करें। हर रोज नित्य कर्म से निवृत होकर|किसी तांबे के पात्र में साफ जल भर कर के उसमे थोड़ा गंगा जल और शहद मिलाकर सूर्योदय से पूर्व भगवान शिव के शिवलिंग पर ॐ नमः शिवाय का जाप करते हुए गंगा जल चढ़ा दें इस तरह करने से आप को धन का लाभ होने लगेगा और कभी नहीं होगी धन की कमी।



शुक्रवार से ४० दिन तक क्या करने से बढ़ेगी आप की आय और होगा कारोबार में लाभ



शुक्रवार की रात को सवा किलो काले चने भिगो दे। दूसरे दिन शनिवार को उन्हें सरसों के तेल में बना लें। उसके तीन हिस्से कर ले। उसमे एक हिस्सा घोड़े या भैसे को खिला दें। दूसरा हिस्सा किसी रोगी को दे दें और तीसरा हिस्सा अपने सिर से घड़ी की सुई से उल्टे तरफ तीन बार उतारकर किसी चौराहे पर रख दें यह प्रयोग ४० दिन तक करें। इससे आप की आय बढ़ेगी और कारोबार में लाभ होने लगेगा




जानिए सही वास्तु जो दिलाएगा आपको धन वा सम्रद्धि



यू तो किसी को किस्मत से ज्यादा नहीं मिलता लेकिन कई बार अनेक  बाधायों के कारण किस्मत में लिखी धन सम्रद्धि भी प्राप्त नहीं होती।
   पूर्व दिशा -यहाँ घर की सम्पति और तिजोरी रखना बहुत शुभ होता है और बढ़ोत्तरी भी होती है।
   पश्चिम दिशा -यहाँ धन सम्पत्ति और आभूषण रखें जाये तो लाभ मिलता है। घर का मुखिया अपने स्त्री -पुरुष का सहयोग के साथ कठिनाई के साथ धन कमा पाता है
   उत्तर दिशा -घर की इस दिशा में कैश व आभूषण जिस अलमारी में रखते है ,वह उत्तर दिशा के कमरे में दक्षिण की दीवार से लगाकर रखे और यह उत्तर दिशा में खुले जिससे पैसे और आभूषण में हमेशा वृद्धि होती है।
    दक्षिण दिशा -इस दिशा में धन ,सोना ,चांदी और आभूषण रखने से नुकसान ही होता है बढ़ोत्तरी भी नहीं होती है।
     ईशान कोण -यह पैसा ,धन और आभूषण रखे जाए तो यह दर्शाता है कि घर का मुखिया बुद्धिमान है और यदि यह उत्तर ईशान में रखे हो तो घर की एक कन्या संतान और पूर्व ईशान में रखे हो तो एक पुत्र संतान बहुत बुद्धिमान और प्रसिद्ध होता है।
       तिजोरी में लक्ष्मी जी की तस्वीर जिसमे दो हाथी सूंड उठाये नजर आते है ,लगाना बढ़ा शुभ होता है।


बुधवार, 22 जून 2016

सुपारी की पूजा कैसे और किस के साथ रखने से कभी नहीं होगी पैसों की तंगी जानिए यह चमत्कारी उपाय




सुबह नहा कर घर के देवालय या श्री गणेश मंदिर में जाकर मूर्ति के समक्ष एक पान के पत्ते पर सिंदूर में घी मिलाकर या कुमकुम से रंगे चावल से स्वस्तिक बनाएं। अब उस पर कलावे यानी लाल नाड़े में एक सुपारी लपेटकर रखें। यह श्री गणेश स्वरूप मानी जाती है। इस सुपारी की पूजा अच्छे से करेंगे तो मंगल होगा।
शास्त्रों के अनुसार यह मान्यता है कि सुपारी की विधिविधान से पूजा कर दी जाए तो यह चमत्कारी हो जाती है। जिस किसी के पास सिद्ध सुपारी होती है वह कभी भी पैसों की तंगी नहीं देखता ,उस के हमेशा बहुत पैसा रहता है।


गौमता को रोज क्या खिलाने से दूर होगी पैसों से जुडी समस्याएं जानिए यह दुर्लभ उपाय


यदि आपको भी पूरी मेहनत के बाद उचित सफलता प्राप्त नहीं हो रही है तो प्रतिदिन सूखे आटे में थोड़ी सी हल्दी मिलाकर गाय को खिलाएं ,ऐसा नियमित रूप से प्रतिदिन करेंगे, तो  शास्त्रों के अनुसार पूजनीय एवं पवित्र माना गया है ,गाय में ही सभी देवी -देवताओं का वास है और इसकी पूजा करने से भक्त को भाग्य का साथ मिलता है यदि कोई व्यक्ति नियमित रूप से गौमाता की सेवा करता है तो उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती है ,गाय को सूखे आटे में हल्दी मिलाकर खिलाने से गौमता अतिप्रसन्न होती है और पैसों से जुडी समस्याएं समाप्त हो जाती है।


लक्ष्मी माँ के कौन से मन्त्र को ७ बार रोज जपने से आप के घर में होने लगेगी आय में वृद्धि


आय बढ़ाने का मन्त्र ;
प्रार्थना -विष्णु -प्रिया लक्ष्मी ,शिव -प्रिया सती से प्रगट हुई कामाक्षा भगवती। आदि -शक्ति युगल मूर्ति महिमा अपार दोनों की प्रीति अमर जाने संसार। दोहाई कामाक्षा की दोहाई दोहाई। आय बढ़ा ,व्यय घटा ,दया करो माँ।
मन्त्र -   ॐ नमः विष्णु -प्रियायै ,ॐ नमः शिव -प्रियायै, ॐ नमः कामाक्षाये ,हीं हीं फट स्वाहा।
किसी भी दिन सुबाह नहा कर उक्त मन्त्र को १०८ बार जप कर ११ बार गाय के घी से हवन करें। नित्य ७ बार जप करे। इससे शीघ्र ही आप के घर में आय में वृद्धि होगी।

लक्ष्मी जी का कौन सा मन्त्र ११ दिन जपने से शीघ्र प्राप्त होगा धन जनिए यह अचूक उपाय


शीघ्र धन प्राप्ति के लिए मंत्र ;
ॐ नमः कर घोर -रूपिणि स्वाहा
उक्त मन्त्र का जप प्रातः ११ माला देवी के किसी सिद्ध स्थान या नित्य पूजन स्थान पर करें। रात्रि में १०८ मिट्टी के दाने लेकर किसी कुएँ पर तथा सिद्ध स्थान या नित्य पूजन स्थान की तरह मुख करके दायाँ पैर कुएँ में लटकाकर व बाएँ पैर को दाएँ पैर पर रखकर बैठे। प्रति जप के साथ एक -एक करके १०८ मिट्टी के दाने कुएँ में डालें। ११ दिन तक इसी प्रकार करें। यह करने से आप को आर्थिक सहायता प्राप्त होने लगेगी और कभी नहीं होगी धन की कमी।


मंगलवार, 21 जून 2016

भगवान गणेश के कौन से नाम रोज लेने से आप के घर में होगी सुख समृधि और कभी नहीं होगी धन की कमी




भगवान श्री गणेश के १२ नामो का अति महत्त्व है।
भगवान गणेश के १२ नाम अर्थ सहित -
१  सुमुख ; सुन्दर मुख वाले
२  एकदंत ;एक दन्त वाले
३  कपील ;कपील वर्ण वाले
४  गजकर्ण ;हाथी के कान वाले
५  लम्बोदर ;लम्बे पेट वाले
६ विकट  ;विपत्ति का नाश करने वाले
७  विनायक ;न्याय करने वाले
८  धूम्रकेतु ;धुंए के रंग वाले पताका वाले
९   गणाध्यक्ष ;गुणों और देवताओं के अध्यक्ष
१०  भालचंद्र ;सर पर चंद्रमा धारण करने वाले
११  गजानंद ;हाथी मुख वाले
१२ विघ्रनाशक ;विघ्र को खत्म करने वाले
रोज भगवान गणेश के नाम लेने से सुख समृधि में बढ़ोतरी होती है। बुद्धि और रोजगार के कार्यो में उन्नति होती हे। और धन की कभी कमी नहीं होती है।


सप्ताह के सात दिन के विशेष उपाय ,जो बदलेंगे आपकी किस्मत


रविवार -घर से बाहर निकलने के पूर्व रविवार को पान का पत्ता अपने साथ लेकर जाएं आपका काम जरुर बनेगा।
सोमवार -सोमवार के दिन दर्पण में अपना चेहरा देखकर घर से बाहर निकले।
मंगलवार -मंगलवार के दिन मिष्ठान ,गुड़ ,चीनी ,मिठाई आदि खाकर जाएं ,आपका काम अवश्य बनेगा।
बुधवार -बुधवार के दिन हरे धनिए के कुछ पत्ते खाकर घर से बाहर जाना लाभदायक रहता है।
गुरुवार -गुरुवार के दिन सरसों के कुछ दाने मुख में डालकर जाएं अथवा पीला फूल साथ लेकर जाएं।
शुक्रवार -शुक्रवार के दिन दही खाकर यात्रा आरंभ करना चाहिए।
शनिवार -शनिवार के दिन अदरख या घी खाकर घर से बाहर निकलें।


क्या करने से आप का पर्स पैसो से भरा रहेगा जानिए यह चमत्कारी उपाय



किसी भी शुक्रवार के दिन धन धान की देवी माँ लक्ष्मी के चरणों में १०१ रूपये कागज के नोट रखे। और माँ लक्ष्मी की आरती करें। उनके करीब अखंड ज्योत का दिया जलाये जिसकी रौशनी इन नोटों पर पूरी रात पड़ती रहे।
अगले इन पैसो को लेकर उस पर लाल तिलक लगाकर माँ लक्ष्मी से धन सम्पदा का आशीष ले कर इन रुपयों को अपने पर्स में रख ले। हो सके तो हर शुक्रवार इन रुपयों की फिर से इसी क्रम में पूजा करते रहे। आपका पर्स हमेशा पैसो से सदा भरा रहेगा



कैसे करें बच्चे का मन पढ़ाई के प्रति जागरुक जानिए चमत्कारी उपाय




एक हरे रंग के तोता वाला पोस्टर खरीद कर घर लेकर आए और उसे उत्तर दिशा में लगा दे।
    वास्तु शास्त्र के अनुसार तोते की फोटो को उत्तर दिशा में लगाने से आपको बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढने लगेगी ,साथ ही उसके स्मरण शक्ति में भी बढ़ोतरी होगी। तोता पालने से भी बुध ग्रह की अनुकूलता बढ़ती है।
   कुछ ही दिनों में आपको इसका परिणाम दिखाई देगा की आपको बच्चे का मन पढ़ाई के प्रति जागृत हो गया है। अब वह खेलने -कूदने के साथ -साथ पढ़ाई में भी उतनी ही दिलचस्पी लेने लगेगा।
 

सोमवार, 20 जून 2016

हनुमानजी जी का कौन सा पाठ करने से आप को मिलेगी बीमारियों से आराम जानिए यह अचूक उपाय





यदि आप गठिया ,वात ,सिरदर्द ,कंठ रोग ,जोड़ो का दर्द आदि तरह के दर्द से परेशान है ,तो जल का एक पात्र सामने रखकर हनुमान बाहुक का २६ या २१ दिनों तक शुभ मुहूर्त में पाठ करें। प्रतिदिन उस जल को  पीकर दूसरे दिन दूसरा जल रखें। हनुमानजी की कृपा से शरीर की समस्त पीड़ाओं से आप को आराम मिल जायेगा।


हनुमानजी के मंत्रो द्वारा किस समस्या को करें दूर जानिए यह सरल उपाय



यदि आप अंधेरे ,भूत -प्रेत से डरते है या किसी भी प्रकार का भय है तो आप   हं हनुमन्ते नमः   का रात को सोने से पूर्व हाथ -पैर और कान -नाक धोकर पूर्वभिमुख होकर १०८ बार जप करके सो जाएं। कुछ ही दिनों में धीरे -धीरे आप में निर्भीकता का संचार होने लगेगा।


मंगलवार को हनुमान जी को क्या चढ़ाने से घर में रहती है सुख -शांति एवं कभी नहीं होगी धन की कमी


प्रति मंगलवार एवं शनिवार को हनुमान मंदिर में जाकर गुड़ और चना अर्पित करें और घर में सुबह -शाम हनुमान चालीसा का पाठ करें पाठ करने के पहले और बाद में आधे घंटे तक किसी से बात न करें। जब २१ दिन पूरे हो जाए तो हनुमानजी को चोला चढ़ाएं। हनुमानजी तुरंत ही घर में सुख -शांति कर देंगे और कभी नहीं होगी धन की कमी



हनुमान जी के कौन से पाठ से क्या फल मिलता है जानिए यह उपाय







हनुमानचालीसा को ध्यान से पढ़ने और समझने के बाद पता चलेगा की हनुमान ही कलयुग के जागृत देवता है ,जो भक्तों के सभी तरह के कष्ट को दूर करने के लिए तुरंत ही प्रसन्न हो जाते है। शर्त यह है कि भक्त का अपने कर्मो के प्रति सजग रहना जरुरी है। कुकर्मी का साथ तो कोई नहीं देता। हनुमान जी की कौन -सी साधना से किस तरह के कष्ट मिट जाते है।
हनुमान चालीसा -
        जो व्यक्ति नित्य सुबह और शाम हनुमान चालीसा पढ़ता रहता है उसे कोई भी व्यक्ति बंधक नहीं बना सकता। उस पर कारागार का संकट नहीं आता। यदि किसी व्यक्ति को अपने कुकर्मो के कारण कारागार (जेल )हो गई है ,तो उसे संकल्प लेकर क्षमा -प्रार्थना करनी चाहिए और आगे से कभी किसी भी प्रकार के कुकर्म नहीं करने का वचन देते हुए हनुमान चालीसा का १०८ बार पाठ करें। हनुमानजी की कृपा हुई तो कारागार से मुक्त हो जाते है
बजरंग बाण -
      कुछ लोगो को स्पष्ट बोलने की आदत होती है जिसके कारण उनके गुप्त शत्रु भी होते है यदि आप सच्चे है तो श्रीबजरंग बाण आपको बचाता है और शत्रुओ को दंड देता है लेकिन इसका पाठ एक जगह बैठकर अनुष्ठान पूर्वक २१ दिन तक करना चाहिए और हमेशा सच्चाई के मार्ग पर चलने का सकल्प लेना चाहिए ,क्योंकि हनुमान जी सिर्फ पवित्र लोगो का ही साथ देते है। २१ दिन में तुरंत फल मिलता है।

रविवार, 19 जून 2016

चमत्कारी शालिग्राम की पूजा से कैसे प्रसन्न होगी लक्ष्मी जी जानिए यह उपाय



बहुत से लोग घर में छोटी -सी शिवलिंग जलाधारी रखते है। शिवलिंग की तरह शालिग्राम के भी कई चमत्कारी लाभ है। शालिग्राम को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। अधिकतर शालिग्राम नेपाल के मुक्तिनाथ ,काली गंडकी नदी के तट पर पाया जाता है। काले और भूरे सालिग्राम के अलावा सफेद ,नीले और ज्योतियुक्त शालिग्राम का पाया जाना तो और भी दुर्लभ है। पूर्ण शालिग्राम में भगवान विष्णु के चक्र की आकृति अंकित होती है। ३३ प्रकार के शालिग्राम होते है जिनमे से २४ प्रकार को विष्णु के २४ अवतारों से संबंधित माना गया है। माना जाता है की ये सभी २४ शालिग्राम वर्ष की २४ एकादशी व्रत से संबंधित है।
  जिस घर में शालिग्राम का पूजन होता है उस घर में लक्ष्मी का वास सदैव रहता है। शालिग्राम पूजन करने से अगले -पिछले सभी जन्मों के पाप नष्ट हो जाते है।

घन में वृद्धि का चमत्कारी उपाय जो बदलेगा आपकी किस्मत




चांदी का एक इतना छोटा गढ़ा होता है की उसमे १० -२० तांबे के सिक्के रख सकते है उसे गढवी कहते है। पुराने समय में यह लोगों के घरों में होती है। इसकी जगह कुछ लोग चांदी की पेटी रखते थे। इसमें घर में धन और सम्रद्धि बनी रहती है।

    एक छोटा सा चांदी का घड़ा तांबे ,चांदी ,पीतल या कांसे के नए या पुराने सिक्कों से भरा हो। इसे घर की तिजोरी या किसी सुरक्षित स्थान पर रखने से धन और सम्रद्धि बढती है। कई लोगो के घरों में यह होता है। यदि आपके घर में नहीं है तो आप भी बनवा लें। और धन में वृद्धि करें।


किस वस्तु को रखने से होते है भगवान प्रसन्न और चमकेगी किस्मत




पूजा के लिए सिर्फ एक बट्टी या टुकड़ा। प्रतिदिन चंदन घिसते रहने से घर में सुगंध का वातावरण निर्मित होता है। सिर पर चंदन का तिलक लगाने से शांति मिलती है। जिस स्थान पर प्रतिदिन चंदन घिसा जाता है और गरुड़ घंटी की ध्वनि सुनाई देती है ,वहां का वातावरण हमेशा शुद्ध और पवित्र बना रहता है।



कौन सी मांगलिक वस्तुएं घर में रखने से चमकेगी किस्मत और मिलेगा अपार धन












विष्णु तथा लक्ष्मी को हाथी प्रिय रहा है। शक्ति ,समृद्धि और सत्ता के प्रतीक हाथी को भगवान गणेश का रूप माना जाता है। समुद्र मंथन में प्राप्त हुआ था
ऐरावत हाथी ,जो सफेद था। घर में ठोस चांदी या सोने का हाथी रखना चाहिए। ठोस चांदी के हाथी के घर में रखे होने से शांति रहती है और यह राहु के किसी भी प्रकार के बुरे प्रभाव को होने से रोकता है कुछ लोग अपनी जेब में शुद्ध चांदी का एक छोटा सा हाथी रखते है इससे धन प्राप्ति में किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं आती। सभी कार्यो में सफलता मिलती रहती है।



शनिवार, 18 जून 2016

कौन सा पौधा है जो धन देता ही नहीं लेता भी है जानिए कैसे





ऐसी मान्यता है कि घर में मनीप्लांट लगाने पर सुख -समृद्धि में होने के साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी के चलते लोग अपने घरों में यह पौधा लगाते है।
लेकिन वास्तु के अनुसार यह पौधा घर में उचित दिशा में नहीं लगाया गया है तो आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ सकता है। मनीप्लांट के पौधे घर के अग्निय दिशा सबसे उचित दिशा है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से नकरात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है।
इस दिशा के देवता गणेश जी है जबकि प्रतिनिधि शुक्र है।
गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले है जबकि शुक्र सुख -समृद्धि लाने वाले। यही नहीं ,बल्कि बेल और लता का कारण शुक्र गृह को माना गया है। इसलिए इसे इस दिशा में लगाना उचित है।
मनीप्लांट को कभी भी ईशान यानी उत्तर -पूर्व में नहीं लगाना चाहिए। इसीलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है हालांकि इस दिशा में तुलसी का पौधा लगाया जा सकता है।