गुरुवार, 30 जून 2016

जानिए आपके लिए कौन सा पेड़ है शुभ ,और कौन सा पेड़ भूल कर भी ना लगाए ?








अपने घरों में पेड़ लगाना अच्छी बात है। इससे ना केवल आपके घर की खूबसूरती बढ़ जाती है बल्कि आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है। लेकिन क्या आप जानते है कि घर में लगाया जाने वाला कौन सा पेड़ आप के लिए शुभकारी है और कौन सा अमंगलकारी ?

     घर में रहेगा लक्ष्मी का वास -

 वास्तु के मुताबिक अगर आप अपने घर के पूर्व दिशा में बरगद का पेड़ लगाते है तो ये आपके लिए शुभकारी होगा। वही घर के पश्चिम दिशा में पीपल का पेड़ लगाना शुभकारी होता है।

तुलसी की पूजा -

   हिन्दू धर्म में तुलसी की पूजा की जाती है। इसकी तुलना माता लक्ष्मी से की जाती है। तुलसी घर में नकारात्मक ऊर्जा का खत्म कर देती है। यहां आपको बता दें की तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए।

कष्ट होंगे दूर -


घर के उत्तर दिशा और पूरब दिशा अगर आंवले का पेड़ लगाना जाए तो वो काफी शुभकारी होता है। यह आपके कष्टों का निवारण करता है।


संतान के लिए होता है अच्छा -


कहते है घरों में बांस का पौधा लगाना आपकी संतान के लिए अच्छा होता है। यह पौधा आप के लिए सम्रद्धि और आपकी सफलता को ऊपर ले जाने की क्षमता रखता है।


मान -सम्मान में वृद्धि -

अगर आप अपने घर के बाहर नारियल का पेड़ लगाते है तो इस से आपको मान सम्मान में बढ़ोत्तरी होती है।


जाल में फंस जाएगी किस्मत -

घर में भूल से भी जाले या धूल -मिट्टी को नहीं लगा रहने दें। ऐसा करने से आपकी किस्मत और आपके घर वालो की किस्मत भी जाल में फंस जाएगी।














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें