शनिवार, 4 जून 2016

रविवार को पढ़े भगवान सूर्य के २१ नाम और कैसे करें सूर्य को प्रसन्न जानिए यह अचूक उपाय










भगवान सूर्य के २१ नामों का पाठ करने से मनुष्य को सहस्त्र पाठ का फल प्राप्त होता है। यह नाम अतिशय पवित्र माने जाते है। यह स्तवराज के नाम से प्रसिद्ध है। इन सूर्य नामों का सूर्योदय और सूर्यास्त के समय पाठ करने से मनुष्य निरोगी बनता है। उनके समस्त पाप नष्ट होकर उसके धन में वृद्धि होती है ,ऐसा माना गया है -
भगवान सूर्य के २१ नाम -


१   विकर्तन यानि विपत्तियों को नष्ट करने वाले
२   विवस्वान यानि प्रकाश रूप
३   मार्तंड
४   भास्कर
५   रवि
६   लोक प्रकाशक
७   श्री मान
८   लोक चक्षु
९   लोक साक्षी
१०  त्रिलोकेश
११  कर्ता
१२   हर्ता
१३   तमिस्त्रः यानि अंधकार को नष्ट करने वाले
१४   तपन
१५   तापन
१६   शुचि यानी पवित्रतम
१७ सप्ताश्व वाहन
१८   गभ सितहस्त यानि किरणें जिनके हाथ स्वरूप है
१९   ब्रह्मा
२०   सर्वदेवनमस्कृत
२१   गृहे श्रवर
भगवान सूर्य के नाम मनुष्य को यश ,वैभव और धन सम्पत्ति दिलाते है।






कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें