मंगलवार, 28 जून 2016

जानिए कमजोर स्मरण शक्ति को बढ़ाने का अचूक उपाय








यदि बच्चे का मन पढ़ाई में ना लग रहा हो तो यह उपाय आपको अवश्य ही सफलता दिलाएंगे -

 १ - यदि किसी का बच्चा अध्ययन में कमजोर हो अथवा कोई बाधा आ रहीं हो ,तो गुरुवार को बच्चे के हाथ से गाय को भोग दिलाएं।

२  - यदि बच्चा अध्ययन की हुई बात जल्दी भूल जाता हो ,तो आप उसके अध्ययन कक्ष की ओर ध्यान दें। कही ऐसा तो नहीं है कि वह वायव्य कोण में बैठकर अध्ययन करता हो। फिर उसके अध्ययन का स्थान बदल दें।

३  - यदि कोई कठिन विषय नहीं याद हो रहा हो ,तो उसको याद करते समय अपनी जिव्हा तालु से लगाकर याद करें।

४  - ज्ञान वृद्धि के लिए पूर्व दिशा में और धन वृद्धि के लिए दक्षिण दिशा में सिर करके सोना चाहिए।

५  - यदि कोई बच्चा किसी बात को याद नहीं कर पाता ,तो उसकी माँ प्रथम शनिवार की रात्रि में १२ बजे उसकी चोटी के स्थान के कुछ बाल काटकर अगले दिन मुख्य द्वार पर जलाकर अपने पैरो से रगड़ दें। यह क्रिया लगातार तीन दिन करें। बच्चे को जल्दी याद होने लगेगा।

            इन उपयो को अपना कर आप कुछ हद तक अपनी समस्या से छुटकारा पा सकते है।

         

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें