सोमवार, 27 जून 2016

अशोक का पेड़ कहा लगाने से आप को मिलेगी अपार सम्पदा एवं शुख -सम्पत्ति जानिए यह चमत्कारी उपाय








  अशोक का वास्तु में प्रयोग -

  अशोक का वृक्ष घर  में उत्तर दिशा में लगाना चहिए। जिसमे गृह में सकारात्मक ऊर्जा का संचरण बना रहता है। घर में अशोक के वृक्ष होने से सुख ;शन्ति एवं समृद्धि बनी रहती है एवं अकाल मृत्यु नहीं होती है। 

परिवार   को शारीरिक व मानसिक ऊर्जा में वृद्धि होती है। यदि महिलायें अशोक के वृक्ष पर प्रतिदिन जल अर्पित करती रहे तो उनकी इच्छाएँ एवं वैवाहिक जीवन में सुखद वातावरण बना रहता है।

जो छात्र पढ़ते बहुत है। परन्तु कुछ समय बाद वह सब भूल जाते है। वह लोग अशोक की छाल तथा ब्र्हमी समान मात्रा में सुखाकर उसका चूर्ण बना लें। इस चूर्ण को १ -१ चमम्च सुबह शाम एक गिलास हल्के गर्म दूध के साथ सेवन करने से शीघ्र ही लाभ मिलेगा।


                                   अशोक के पेड़ के अन्य प्रयोग ;


जो जातक निरन्तर व्यवसाय में हानि उठा रहे एवं उनका व्यवसाय बन्द होने की कगार पर है। वह जातक निम्न प्रयोग करके लाभ प्राप्त कर  सकते है-


अशोक वृक्ष के बीजों को प्राप्त कर उन्हें स्वच्छ करके धूप व अगरबत्ती दें। आंखे बन्द करके अपनी समस्या से मुक्ति देने की प्रार्थना करें तदांतर इन बीजों में से एक बीज किसी ताबीज में भरकर अपने गले में धारण कर ले शेष बीजों को धन रखने के स्थान पर रखे। यह उपाय शुक्ल पक्ष के प्रथम बुधवार को करना अति उत्तम रहेंगा।

किसी भी शुभ मुहूर्त में अशोक के पेड़ की जड़ को पूर्व निमंत्रण देकर निकाल लायें। उस समय आप मोंन रहें। घर में लाकर इसे गंगा जल से शुद्ध करके तिजोरी या धन रखने के स्थान में रखें। इस प्रकार का उपाय करने से उस घर में धन की कमी कभी नहीं रहती है।

अशोक वृक्ष के फलों को मंगलवार के दिन हनुमान जी को अर्पित करने से मंगल गृह की पीड़ा से मुक्ति मिल जायेगी।














कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें